शिवपुरी नगर: MP पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पोहरी के युवक के साथ हुई ठगी, एसपी से की गई शिकायत
पोहरी थाना क्षेत्र के जलमन्दिर रोड के रहने वाले हामिद अली पुत्र अब्दुल रजाक अली ने बताया की मेरे पुत्र कामिल अली की नौकरी के लिए दो लाख कि राशि ग्वालियर के 2 युवकों को 13 सितम्बर 2023 को दिए थे. उन्होंने कहा था की बेटे की नौकरी एमपी पुलिस में लगवा देंगे. लेकिन पैसे देने के बाद भी इन लोगो ने मेरे बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। एवं पैसे भी वापिस नही किए।