शिवपुरी नगर: छतरपुर में प्राचार्य की हत्या से शिक्षक डरे, शिवपुरी में निकाला कैंडल मार्च, टीचर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
मध्यप्रदेश के छतरपुर में 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका विरोध करते हुए रविवार की शाम करीब 8 बजे शिवपुरी के माधव चौक पर शासकीय शिक्षकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही प्रदेश सरकार से शिक्षकों ने टीचर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग की हैं।