शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल के डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप, सीएस से शिकायत, एक मामले में सीएम हेल्पलाइन के बाद हुई सामान्य प्रसव
शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ अनुराग दंडोतिया द्वारा मरीजों के साथ लगातार अभद्रता करने के मामले सामने आये हैं। यहां डॉक्टर की मरीजों के अटेंडरों के द्वारा सिविल सर्जन सहित सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। लगातार डॉक्टर की शिकायतें आने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही हैं।