बोचहां: भूसाही चौक पर कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दुर्घटना के बाद कार में लगी आग
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के भुसाही चौक पर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे में बेकाबू कार साइकिल सवार को कुचल दिया। इस घटना में रामदास मझौली निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण पंडित का मौके पर ही मौत हो गई। कार साइकिल सवार को कुचलने के बाद बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई।