बोचहां: मझौली चौक के पास एनएच-27 पर ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत, सड़क पर लगा जाम
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप एनएच 27 पर कार व ट्रक के भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।घटना सोमवार अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद एनएच पर वाहनों की लंबी जाम लग गई।वही मौके पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त हुए कार को सड़क से साइड करा यातायात करीब 1 घंटे बाद सुचारू रूप से बहाल कराया।