बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली महिला के साथ दुर्व्यवहार, विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली महिला से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने ईलाज के दौरान एसकेएमसीएच ओपी में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे में फर्द ब्यान दर्ज कराई है। बताया कि बीते 19 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे में वह शौच के लिए जा रही थी।