बोचहां: बसौली गांव में पति-पत्नी के विवाद में पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल किया, दोनों का एसकेएमसीएच में चल रहा है इलाज
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के बसौली गांव में पति पत्नि के विवाद में पड़ोसी ने चाकू से वार कर दोनों को घायल कर दिया। इस मामले में रविवार दोपहर करीब एक बजे में पीड़िता प्रतिमा देवी ने थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो रही थी।