चकाई: नवीन प्राथमिक विद्यालय पचकठिया के बच्चे विद्यालय भवन के अभाव में जिला शिक्षा विभाग के परिसर में बैठकर कर रहे हैं पढ़ाई
Chakai, Jamui | Dec 6, 2024 नवीन प्राथमिक विद्यालय के बच्चे विद्यालय भवन नहीं रहने के कारण जमुई मुख्यालय शुक्रवार को 10:00 बजे पहुंचकर जिला शिक्षा विभाग परिसर में बैठ कर पढ़ाई कर विरोध किया। बच्चों ने कहा नीतीश अंकल मुझे स्कूल दो डीएम मैडम हमें पढ़ने के लिए स्कूल चाहिए इस तरह के कई बैनर लेकर जिला शिक्षा विभाग भी पहुंचे हुए थे।