सहजनवा: गीडा पुलिस ने केबल चोरी गिरोह का किया खुलासा, पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी और बाइक की बरामदगी की
गीडा थाना क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार तड़के पिपरी गांव के पास से आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय पाण्डेय, राम प्रकाश भारती, उमेश गुप्ता, अजय कुमार और सिकन्दर कुमार शामिल हैं।