बेगूसराय: हड़ताली चौक पर फुटकर दुकानदारों का प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ विभिन्न समस्याओं को लेकर जताया विरोध
हड़ताली चौक पर फुटकर दुकानदारों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए फुटकर दुकानदारों ने कहा कि हमलोगों को नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभान्वित किया गया. लेकिन अब तक हमलोगों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं किया गया है.