बेगूसराय: अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई, कार्यालय कक्ष से DM जुड़े
अपर मुख्य सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. बैठक के दौरान जिला अंतर्गत कावर टाल पक्षी अभ्यारण में अधिसूचित भूमि विवाद के मामलों पर बिंदुबार समीक्षा हुई.