बेगूसराय: जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य हेतु 22,45,144 मतदाता गणना प्रपत्र हुए प्रिंट: DM
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. सातों विधानसभा क्षेत्र के लिये कुल 22,45,144 मतदाता गणना प्रपत्र प्रिंट कराया गया है. प्रिंट के उपरांत अभी तक बीएलओ द्वारा 1,12,968 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 04:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने दी.