महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी, सितंबर में होगा 50 महिला समूहों का सम्मेलन
👇👇👇👇👇👇👇
बेहतर झारखंड संस्था अब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल कर रही है। संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने बताया कि अब तक 25 महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया है। महिलाओं ने घर की जिम्मेदारियों के साथ 4–5 घंटे में किए जा सकने वाले रोजगार की इच्छा जताई है। इसी को लेकर सितंबर में 50 महिला समूहों का सामूहिक सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें स्वरोजगार की रूपरेखा तय की जाएगी। संस्था प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देगी, जबकि संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा।
#Bokaro #BetterJharkhand #WomenEmpowerment #SelfHelpGroup #SelfEmployment
Chas, Bokaro | Jul 30, 2026