करछना: करछना तहसील के पास बनाए गए सरकारी आवास पर पुलिस कर्मियों का कब्जा, खाली करने के लिए राजस्व टीम ने दी नोटिस
करछना तहसील परिसर के पास में राजस्व कर्मियों के लिए बनाए गए सरकारी वाससों पर पुलिस टीम के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिनसे मुक्त करने को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम करछना भारतीय मीणा ने आवास का निरीक्षण किया। जहां उनके निर्देशन पर राजस्व विभाग ने नोटिस जारी कर पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कब्जे को खाली करने के लिए निर्देशित किया।