नावकोठी: हसनपुर बागर से पुलिस ने देसी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में जेल
हसनपुर बागर से नावकोठी पुलिस ने एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सहायक थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली कि लक्ष्मी देवी अपने घर में देसी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन हेतु जब उसके घर पर तलाशी ली गई तो 2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। कांड अंकित कर उसे जेल भेज दिया गया।