नावकोठी: चमरडीहा में कार और ट्रक के टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर मौत,पुलिस तहकीकात में जुटी
चमरडीहा में कार ट्रक की टक्कर में कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक सिंघौल थाना के उलाव निवासी राजकुमार शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हैं।