नावकोठी: पहसारा पश्चिम पंचायत में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं की बैठक,NDA प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम की सफलता पर हुई चर्चा
पहसारा पश्चिम पंचायत में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं की बैठक कुणाल किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें एनडीए प्रत्याशी सांसद गिरिराज सिंह के नामांकन में अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री के रूप में विकास किया है।