नावकोठी: समसा के ग्राम कचहरी के निर्वाचित पंच जोगा साह का निधन,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
नावकोठी प्रखंड के समसा ग्राम कचहरी के निर्वाचित पंच जोगा साह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पंचायत में शोक की लहर छा गई। परिजन एवं स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सरपंच बाबू साहेब कुंवर एवं अन्य पंच उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह मिलनसार व्यक्ति थे। वह लगातार तीसरी बार अपने ही वार्ड से पंच पद पर निर्वाचित हुए थे।