नावकोठी: गैस चूल्हा के पाइप फटने के दौरान नावकोठी के वार्ड नंबर 7 में अगलगी,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में गैस चूल्हा के पाइप फटने से अगलगी हो गई। इसमें गौरी ठाकुर के रसोई घर में आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें खाने-पीने की वस्तु एवं बहुमूल्य सामान सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।