जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 49 शिकायतें।
कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा।
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों अमित कुमार पाण्डे, सुनील कुमार मिश्रा, भिखारी दास, तनीषा भारती, वासुदेव शर्मा, संगीता कुमारी, लालझरी देवी, प्रीति देवी, अमीर महतो सहित अन्य ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 49 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत आदि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ’’सात निश्चय-3’’ के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, श्री अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती नगमा तबस्सुम, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनता दरबार, श्री मासूम अंसारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar