प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोगा में घर पर आकर पांच लोगों ने पुराने विवाद में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर गोली मार दी, जिसमें देवर भूरा पाल एवं उनकी भाभी गिरजा पाल घायल हुई, दोनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यह घटना आज 16 मार्च सुबह 6:30 की बताई गई है।