बीते दिन सागर रोड शिव फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें नैनो कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी, जिसमें ग्राम देरी के रहने वाले युवक अमन कुशवाहा की मौत हो गई थी, इस मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें नैनो कार चालक बाइकसवार को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो आज 15 मार्च शाम 7:00 बजे सामने आया है।