चित्तौड़गढ़: गंगरार क्षेत्र में वाटर पार्क में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार आरोपी को चंदेरिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में 6 जून को हुई मारपीट व धमाल करने के मामले में जिला विशेष टीम ने वाटर पार्क व मनोमय धागा फेक्ट्री में मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़ मामले में मुख्य आरोपी रोशन जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाटर पार्क में तोड़फोड़ मामले में अब तक कुल 31 लोगों व मनोमय धागा फेक्ट्री में आगजनी मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।