मुंगावली: सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, 40 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को शाम लगभग 4 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात के समय किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।