झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित नौवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई। नौवीं बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं हिंदी ए और बी तथा द्वितीय पाली में गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।