गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला को लेकर एमपी से गया के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन,तीर्थयात्रियों की मिलेगी सुविधा
गया में 15 दिनों तक आयोजित होने वाला पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने मध्यप्रदेश से गया जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है।रानी कमलापति गया और जबलपुर गया के बीच चलने वाली दो ट्रेनें तीन तीन फेरा लगाएगी।27 सितम्बर से ट्रेन शुरू होगी।दोनों स्पेशल ट्रेनों में 20 कोच होंगे।