जमुई: नर्मदा गांव में वज्रपात के झटके से एक युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 12, 2026 नर्मदा गांव में मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज हवा और बारिश के बीच वज्रपात हो गई। जिसके झटके से पेड़ के नीचे छुपे गौतम यादव के पुत्र सोनू कुमार की हालत गंभीर हो गई। परिवार वाले फौरन सोनू कुमार को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सोनू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डा. घनश्याम सुमन ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।