घोड़ाडोंगरी: संदीप की गुमशुदगी: विधायक गंगा उइके ने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों से की चर्चा
ग्राम खापा (झापड़ी) से लापता युवक संदीप की तलाश को लेकर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने गंभीरता दिखाते हुए उसके परिजनों से मुलाकात की। विधायक गंगा उइके आज लापता संदीप के परिजनों के निज निवास भौरा पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।