*दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत*
*आरोप: देवर ने किया गलत काम, पति ने दिया तीन तलाक*
*फरीदपुर, बरेली।* मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी नसरीन ने एसएसपी को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
नसरीन के अनुसार उसका निकाह 27/02/2022 को इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम बतलैया, थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर से हुआ था। निकाह में मायके वालों ने 8 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए थे।
आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच देवर ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गलत काम किया, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अब पति इस्लामुद्दीन ने उसे तीन तलाक दे दिया है।
पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।