एसएसपी अनुराग आर्य की हवाला कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई
35 लाख रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन बरामद
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी जगदीश चोटिया तथा बरेली निवासी जमीर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर हवाला कारोबार संचालित कर रहे थे। इनके तार दुबई, कश्मीर और दिल्ली के लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों द्वारा बड़े पैमाने पर रुपये के अवैध लेन-देन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार फरार तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई थाना बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी इलाके में की गई, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
#बरेलीअवधेशशर्मा की रिपोर्ट
#वायरलनयूज़ #ब्रेकिंगखबर #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #जिलाधिकारी
#SSpBareilly