जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में दीपावली मिलन एवं विधवा सम्मान समारोह, 251 महिलाओं का हुआ सम्मान
जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में दीपावली मिलन एवं विधवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज पहुंचे।
कार्यक्रम में 251 विधवा महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को साड़ी, उपहार व दीपावली की शुभकामनाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्री त्यागी जी महाराज ने कहा कि समाज में विधवा महिलाओं का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का पर्व है, और हमें जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाना चाहिए।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन, आयोजकों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने महाराज जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
समारोह में सभी ने दीपावली को प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव क�
Palwal, Palwal | Nov 8, 2026