दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा
पलवल। थाना शहर पलवल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति योगेन्द्र सिंह निवासी कल्याण एन्क्लेव, पलवल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी वर्ष 2019 में नीतू (सपना) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर महिला को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 16 जून 2026 को महिला की मौत हो गई थी। मृतका के भाई रोबिन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चौकी बस अड्डा प्रभारी उप निरीक्षक हरिओम सिंह की टीम ने 9 नवंबर को आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Palwal, Palwal | Nov 10, 2026