हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर घग्गर डायवर्सन चैनल के अतिरिक्त पानी के उपयोग का मुद्दा उठाया है। उन्होंने राज्य बजट में लिफ्ट योजना को स्वीकृति देने की मांग की है, जिससे बरसात के अतिरिक्त पानी का सिंचाई में उपयोग हो सके। विधायक बंसल ने बताया कि सामान्य दिनों में सेमनाला में हजार क्यूसेक से अधिक पानी बहता है।