किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II के तहत ठाकुरगंज प्रखंड के स्थानीय क्लबों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मसीहिया फुटबॉल क्लब, पथरिया पंचायत, धुबनी हाट एवं सेवन स्टार संगठन क्लब, हुलहुली, प्रखंड ठाकुरगंज की सक्रिय भागीदारी रही। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल अग्रवाल की उपस्थिति में विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें टीम भावना विकसित करना तथा खेल के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #videogames #viralchallenge #2026Goals #vacaciones #newyork #BIG_BREAKING
Terhagachh, Kishanganj | Oct 5, 2026