भुसावर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
भुसावर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को भुसावर शहर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, योग्य एवं जिताऊ प्रत्याशियों के चयन तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही टिकट वितरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी भगवान सहाय शर्मा, चंद्रकेश राजावत, ब्लॉक अध्यक्ष महेश मीणा, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष धारा सिंह मीणा, युवा कांग्रेस से संजय मीणा खिरनी, गोविंद हथौड़ी, मोहित पहाड़िया, अमित घटरी, गजेंद्र वर्मा, महेश मीणा, गौरव शर्मा, चरण मीणा, विश्व मीणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।
Weir, Bharatpur | Aug 26, 2026