भरतपुर में एटीएम लूट की नाकाम कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार
भरतपुर। थाना मथुरागेट क्षेत्र में एमएसजे कॉलेज के सामने मंगलवार देर रात बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने की कोशिश का पुलिस ने नाकाम कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय चौधरी निवासी अभोर्रा, कुम्हेर और कुलदीप निवासी गढ़ऊआ, इगलास, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एटीएम काटने की मशीन, कटर और हथौड़ा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि एटीएम को निशाना बनाने के दौरान कांस्टेबल उदय सिंह की सूझबूझ और साहस से बदमाशों की कोशिश विफल हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
Weir, Bharatpur | Aug 26, 2026