सोनबरसा: मोहचटी में लखनदेई नदी का पानी फैला, सीओ ने किया निरीक्षण
नेपाल क्षेत्र में लगातार बारिश से अधवारा समूह की नदियों में उफान के कारण सोनबरसा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। खाप खोपराहा पंचायत के मोहचटी गांव के वार्ड 12 व 13 में लखनदेई नदी का पानी चारों ओर फैल गया है। मोहचटी-खोपराहा सड़क के कई स्थानों पर सरेह में करीब एक फीट पानी बह रहा है।