शिवपुरी नगर: रूपेपुर गांव में गर्भवती महिला के पेट में लात मारने का मामला, सीसी रोड को लेकर हुआ विवाद, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार
रूपेपुर में सीसी रोड निर्माण के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक गर्भवती महिला रामकन्या लोधी के साथ मारपीट की गई, जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। घटना 7 मई की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उचित कार्यवाही ना होने पर पीड़ित गर्भवती महिला को टैक्सी में लिटाकर एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला के पति अरुण लोधी ने न्याय की गुहार लगाई है।