फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 10 के निर्दलीय उम्मीदवार के द्वारा पुलिस पर बंधक बनाने के लगाए गए आरोप निराधार : पुलिस
अतुल निर्दलीय उम्मीदवार फरीदाबाद-10 लोकसभा दिनांक 10-05-2024 को लोकसभा प्रत्याशी होने के नाते सुरक्षा गार्ड के सम्बन्ध में कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में आया जिसको अवगत कराया गया कि नियमानुसार सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। परन्तु उसके द्वारा कार्यालय में शोर शराबा किया गया और तुरंत ही सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने बारे कहने लगा।