बैतूल नगर: बैतूल: लल्ली चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम, दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल डाला, हड़कंप मचने से कार्रवाई रुकी
बैतूल शहर के लल्ली चौक पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची और एक दुकानदार ने विरोध में खुद पर पेट्रोल डाल लिया। नगर पालिका द्वारा पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन कई दुकानदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। इसी के चलते दोपहर करीब 12 बजे नपा का अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा।