पाली में युवक से मारपीट कर मोपेड और मोबाइल छीनने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे बाजार से चकरोड के रास्ते अपने गांव लौटते समय दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोपेड व मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपी नन्हे पुत्र विशेश्वर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस पुत्र नथुनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी जानकारी दी है।
Bilgram, Hardoi | Jul 19, 2026