कुलपहाड़: डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा
डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया।उन्होंने स्टेशन परिसर पर साफ सफाई का निरीक्षण कर जनसुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।डीआरएम के इस दौरे से कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में उच्च स्तरीय जन सुविधाएं होने की आशा जाग गई है।कुलपहाड़ दौरे के दौरान डीआरएम झांसी ने स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के जल्द सुचारू रूप से संचालन का आश्वासन दिया।