कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र कुलपहाड़ की पहल से गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, काउंसिलिंग के बाद पति के साथ भेजा गया
ग्राम चारुवा निवासी जयचंद्र ने 6 सितंबर 2025 को अपनी पुत्री योजना के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में लगातार की गई कार्रवाई के बाद 6 जुलाई 2026 को युवती को सकुशल बरामद किया गया। मिशन शक्ति केंद्र में हुई काउंसिलिंग में युवती ने बताया कि उसने हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगा निवासी सतीश के साथ अपनी इच्छा से विवाह किया है।