न्याय की आस टूटी तो थाने में निगला जहर: शादी और नौकरी के झांसे में फंसी महिला ने उठाया खौफनाक कदम...
ग्वालियर के मुरार थाना परिसर में एक महिला ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में देरी से परेशान होकर जहर खा लिया। महिला का आरोप है कि उसे पहले नौकरी दिलाने और बाद में शादी का वादा करके एक युवक ने लंबे समय तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। पिछले कई दिनों से शिकायत लेकर थाने के चक्कर काट रही पीड़िता ने जब खुद को असहाय महसूस किया तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।