PNB बैंक में सेंध लगाकर घुसा शातिर चोर, चोरी से पहले पुलिस सायरन की आहट मिली तो भागा; CCTV फुटेज से चढ़ा पुलिस के हत्थे...
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक शातिर चोर बैंक के पीछे बने बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया और वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बाहर पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनते ही वह घबराकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय उर्फ बुल्ली भदोरिया के रूप में कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करेगी।