जेल प्रहरी बना कॉलोनी का ‘तोड़फोड़िया’, दो रात तक मचाया उत्पात; CCTV से खुली पोल...
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित श्री विहार कॉलोनी में लगातार दो रात तक हुई तोड़फोड़ और हंगामे की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि कॉलोनी में दहशत फैलाने वाला कोई बदमाश नहीं, बल्कि मुरैना जेल में पदस्थ एक प्रहरी था। आरोपी ने पहले कॉलोनी में घूमने से रोकने पर एक रहवासी पर हमला किया और कई गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं, अगले दिन फिर लौटकर उसने दोबारा तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में उसके नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।