*दबोह में शराब ठेका मैनेजर के घर में बंदूक लेकर घुसे दो बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी,एफआईआर दर्ज*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..दबोह कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 में शुक्रवार देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों ने शराब ठेके के मैनेजर के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और बंदूक के बट व लात-घूंसों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है,शराब ठेका मैनेजर रवि शिवहरे ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे वे छत पर थे और रसोइया दुर्जन सिंह खाना खा रहा था। इसी दौरान अमित यादव और जीतू राजावत काले रंग की स्कॉर्पियो (UP93CK9980) से पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़कर बंदूकों के साथ अंदर घुस आए,
*बन्दूक के बट से वार और किया गाली-गलौज*
विरोध करने पर आरोपियों ने दुर्जन सिंह से मारपीट की। शोर सुनकर जब रवि नीचे देखने लगे तो दोनों छत पर पहुंचे और जीतू ने लात-घूंसे चलाए, जबकि अमित ने बंदूक की बट से रवि के सिर (दाहिने कान के पीछे) पर वार कर दिया,सेल्समैन रघुनाथ और अभिषेक ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपियों ने मैनेजर का फोन छीनकर मालिक (सेठ ब्रह्मा) को गालियां दीं और "थाने जाने पर जान से खत्म करने" की धमकी देते हुए समथर तिराहे की ओर भाग निकले,दबोह थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी अमित यादव और जीतू राजावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 331(6), 296(a), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।