जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली पढ़ाई की सामग्री
सेवा मेरा योगदान (सेवा संकल्प अभियान 2026) के तहत पीएम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल भिण्ड में जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री वीरसिंह चौहान ने बच्चों को पेन, कॉपी, कम्पास, पेंसिल और रंग सहित जरूरी सामग्री दी।
सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर श्री चौहान ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है और आवश्यक संसाधन मिलने से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलती है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाने की पहल की जा रही है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind