करछना थाना के भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर धरवारा गांव में सोमवार देर रात को किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के दौरान विवाद हो गया। तभी एक पक्ष के कई लोग बेनी प्रसाद द्विवेदी के घर पर चढ़कर मारपीट किया। मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित पक्ष के द्वारा करछना थाने पर पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई।