भदोही: दुर्गागंज में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुई एफआईआर
थाना दुर्गागंज क्षेत्र के ग्राम सराय कंसराय में 28 जून की रात राजकुमार यादव के घर पर जन्मदिन पार्टी के दौरान विशाल यादव द्वारा असलहा लहराकर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रथम दृष्टया जांच में हथियार असली प्रतीत हुआ। पुलिस ने थाना दुर्गागंज में मुकदमा संख्या 76/2025, धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।